फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two friends died under suspicious circumstances in bareilly

यूपी: बहेड़ी में दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या, लकड़ी का सौदा करने मोटर साइकिल पर निकले थे

Sun, 03 Oct 2021 11:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Oct 2021 11:39 AM IST
सार

बरेली जिले के बहेड़ी के गांव ग्वारी से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर 55 वर्षीय राजेश और 40 वर्षीय रोहिताश की शनिवार देर रात गोली लगने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है किसी ने दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
two friends died under suspicious circumstances in bareilly
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले के बहेड़ी में ग्वारी गौटिया गांव में शनिवार रात दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक का शव पड़ोस के गांव के मंदिर के पास और दूसरे का कुछ दूर धान के खेत में पड़ा मिला। दोनों की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आईजी रमित शर्मा ने मौका मुआयना करके वारदात का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


गांव ग्वारी गौटिया में रहने वाले राजेश कुमार और रोहताश दोस्त थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे दोनों लकड़ी बेचने निकले थे। रोहिताश अपनी बाइक पर राजेश को ले गया था। शाम तक जब दोनों नहीं लौटे तो परिजन ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। 
विज्ञापन


काफी देर तलाश के बाद पास के गांव खगाई नागर में एक मंदिर के पास सड़क किनारे राजेश का शव पड़ा होने की सूचना मिली। उसकी पीठ और गर्दन में गोली लगी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद रोहिताश की तलाश शुरू की गई। रविवार तड़के चार बजे मंदिर के पीछे कुछ दूर पर धान के खेत में रोहताश का शव भी पड़ा मिल गया। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी और कनपटी चीरते हुए पार निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिताश के शव के पास भरा हुआ तमंचा पड़ा मिला, दो खोखे भी बरामद हुए। फील्ड यूनिट ने छानबीन की लेकिन कोई खास सुराग नहीं जुटा पाई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। राजेश के रिश्तेदार धनंजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी रमित शर्मा भी मौके पर पहुंचे और जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। 

पहले हत्या और आत्महत्या का केस माना

खगाई नागर गांव में राजेश और रोहिताश की लाश मिलने के बाद पुलिस ने पहले तो दावा किया कि रोहिताश ने राजेश की हत्या कर खुद कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली लेकिन कुछ ही देर में साफ हो गया कि दोनों की ही हत्या की गई है। दरअसल रोहिताश के हाथ में फंसा तमंचा लोड निकला। इसके बाद सवाल उठा कि खुद को गोली मारने के बाद रोहिताश अपनी कनपटी पर गोली चलाने के बाद दोबारा कैसे उसे लोड कर सकता था। अब पुलिस हत्या के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

पुलिस ने फोरेंसिंक टीम से तमंचे की जांच कराई तो और भी चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। पता चला कि मौके से बरामद तमंचे से कोई गोली ही नहीं चली थी। इससे साफ हो गया कि रोहिताश और राजेश की हत्या करने वालों ने ही रोहिताश के हाथ में तमंचा फंसाया ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके और पुलिस को लगे कि रोहिताश ने राजेश को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। 

छानबीन में पुलिस को पता चला कि राजेश की 30 बीघा जमीन है। राजेश ने इस जमीन को अपनी पत्नी के नाम कर दिया था। राजेश इस जमीन को अपने बेटे के नाम करने वाला था। पुलिस को शक है कि जमीन राजेश की हत्या की वजह हो सकती है। रोहिताश को इसलिए मार दिया गया क्योंकि वह उसके साथ था।

राजेश और रोहिताश की हत्या की गई है। हत्या करने वाले ने ही रोहिताश के शव के पास लोड तमंचा डाला है। राजेश के पास 30 बीघा जमीन है। इसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - राजकुमार अग्रवाल,  एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed