फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two farmers, died in road accidents

Budaun News: सड़क हादसों में दो किसानों की मौत

Tue, 21 May 2024 05:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 21 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Two farmers, died in road accidents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो किसानों की मौत हो गई। जरीफनगर इलाके के किसान हरवीर (45) सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लादकर बबराला मंडी समिति जा रहे थे। तभी उस्मानपुर गांव के नजदीक डीसीएम की चपेट में आ गए, जबकि वरीपुरा निवासी किसान प्रीतम (55) दवा लेने बिसौली आए थे। उसी दौरान उनकी पिकअप से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


दो लोग हो गए घायल
जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कांकसी निवासी हरवीर खेतीबाड़ी करते थे। उनके परिवार वालों के मुताबिक हरवीर ग्राम प्रधान शिवकुमार के चाचा थे। वह सोमवार सुबह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं की बोरियां लादकर बबराला मंडी समिति ले जा रहे थे। वह ट्रैक्टर पर बैठे थे, लेकिन ट्रैक्टर उनका भतीजा यश कुमार चला रहा था।
विज्ञापन


बताते हैं कि उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली उस्मानपुर गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई डीसीएम से जोरदार टक्कर लग गई, जिससे हरवीर ट्रैक्टर से गिर गए और ट्रॉली के पहिये की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस हादसे में उनका भतीजा यश कुमार और डीसीएम चालक विनोद कुमार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वरीपुरा निवासी प्रीतम खेतीबाड़ी करते थे। वह कुछ दिनों से घुटनों के दर्द से परेशान थे। सोमवार सुबह प्रीतम घुटनों की दवा लेने बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी आए थे। वह दोपहर के समय दवा लेकर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी टक्कर मारने वाली पिकअप का कुछ पता नहीं चला है। प्रीतम के दो बेटे सुनील और सुमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed