{"_id":"67cbfadac932b1304c080180","slug":"two-farmers-died-being-crushed-after-tractor-trolley-overturned-in-bareilly-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रैक्टर से दबकर दो किसानों की मौत, ट्रॉली में गन्ने का बीज लेकर जा रहे थे खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रैक्टर से दबकर दो किसानों की मौत, ट्रॉली में गन्ने का बीज लेकर जा रहे थे खेत
Sat, 08 Mar 2025 01:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:38 PM IST
सार
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। गन्ना बीज लदी ट्रॉली ट्रैक्टर समेत खेत में पलट गई। जिसके नीचे दबकर दो किसानों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दब गए थे दोनों किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नवागबंज क्षेत्र में खेत पर गन्ने का बीज लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चकमार्ग पर पलट गया। इसमें सवार दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किसानों के घर पर मातम पसर गया। मृतक के परिजन ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के परौथी गांव के 28 वर्षीय सोनू पुत्र नन्हेलाल व सरदारनगर गांव के 62 वर्षीय बृदावन पुत्र मिश्रीलाल खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार की रात सोनू खेत में गन्ने का बीज अपने ट्रैक्टर से लेकर खेत पर जा रहे थे। सोनू ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि बृदावन उनके बराबर वाली सीट पर बैठा था। वह जैसे ही गांव के अली अहमद के खेत के पास पहुंचा। उसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार दोनों किसानों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल की है। घटना के बाद मृतक सोनू की पत्नी पूजा देवी, बेटी मगन, आरिश, तान्या व मान्या का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। वहीं, दूसरे मृतक बृदावन की पत्नी हरदेवी, बेटा जोगेंद्र, हेमसागर, बेटी नीतू, लक्ष्मी, मीरा बिलख रहे थे।
विज्ञापन
पति की मौत से टूट गई हरदेवी
बृदावन की पत्नी हरदेवी बोली कि वह लाख मना करती रही कि रात के समय खेत पर काम पर मत जाओ, लेकिन वह नहीं माने। अब उन्हें चिंता सता रही है कि उनके परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा। उनके घर में वह ही कमाने वाले थे। उनके जाने से दुनिया ही उजड़ गई। वहीं, सोनू की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि बिना खाना खाए ही काम पर चले गए। बोले-अभी लौट कर आ रहा हूंं। बैठक कर साथ में खाना खाएंगे, लेकिन वह नहीं उनकी मौत की खबर आ गई।