{"_id":"6839702c792fb574900024ca","slug":"two-families-clashed-over-a-pet-dog-in-bareilly-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पालतू कुत्ते को लेकर दो परिवार के लोग भिड़े, लाठी-डंडों से सिर फूटे... कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पालतू कुत्ते को लेकर दो परिवार के लोग भिड़े, लाठी-डंडों से सिर फूटे... कई घायल
Fri, 30 May 2025 02:15 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 May 2025 02:15 PM IST
सार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव बंडिया में पालतू कुत्ते की वजह से दो परिवार के लोग भिड़ गए। लाठी-डंडे चले, जिससे दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज के गांव बंडिया में आवारा कुत्तों के काटने से कई बच्चों की मौत हो चुकी है। इस बार पालतू कुत्ते की वजह से दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
एक पक्ष की गायत्री ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पड़ोसी मुन्नू, चंद्रपाल और अंकित उनसे रंजिश मानते हैं। 29 मई को अंकित दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा। कारण पूछने पर बताया कि तुम्हारे कुत्ते ने दरवाजे पर गंदगी कर दी है। गायत्री ने कोई कुत्ता न पालने की बात कही। इसपर अंकित ने लोहे की सरिया मार दी। मनोज और ललित बचाने आए तो उनपर भी हमला कर दिया। गायत्री की बहन संगीता को भी पीटा। घर का सामान भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष के छत्रपाल का कहना है कि पड़ोसी ललित व मनोज कुत्ता पालते हैं। कुत्ता उनके बच्चों को काटने के लिए दौड़ता है। 29 मई की रात कुत्ते ने बच्चे को दौड़ाया, जिस कारण उनका बेटा गिर गया। विरोध करने पर मनोज, संगीता और ललित ने उन लोगों को लाठी-डंडों से पीट दिया। पुलिस दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन