फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two factions formed in Richha Rice Millers: Parallel association elections completed

रिछा राइस मिलर्स में बने दो गुट : समानांतर एसोसिएशन के चुनाव हुए संपन्न

Wed, 18 Sep 2024 04:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Two factions formed in Richha Rice Millers: Parallel association elections completed
देवरनियां। मोहम्मद आरिफ। रिच्छा राइस मिल एसोसिएशन चुनाव
देवरनियां। रिछा राइस मिल एसोसिएशन को लेकर मिलर्स में गुटबाजी फिर उभर कर सामने आई। दो समानांतर एसोसिएशन का चुनाव हुआ। इसमे एक एसोसिएशन के मोहम्मद आरिफ जहां आठवीं बार अध्यक्ष चुने गए। वहीं, दूसरी एसोसिएशन के अतहर हुसैन नियाजी पहली बार अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन

मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व वाली राइस मिल एसोसिएशन का चुनाव सुप्रीम एग्रो राइस इंडस्ट्रीज पर आयोजित किया गया। बैठक में हाजी अकरम रोशन इंडस्ट्रीज, नसीम उर रहमान शफीक राइस इंडस्ट्ररीज, फजील अहमद होरेन एग्रो इंडस्ट्रीज आदि मौजूद रहे। इसमें सर्वसहमति से अगले दो साल के लिए मोहम्मद आरिफ को आठवीं बार अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मोहम्मद आरिफ सुलेमान को उपाध्यक्ष, राशिद कमाल रोशन इंडस्ट्रीज को महामंत्री, मो. यासीन गुलाब एग्रो इंडस्ट्रीज, मोहम्मद शाहिद जेड आर एग्रो इंडस्ट्रीज को सचिव और अब्दुल वहीद खुशबू इंडस्ट्रीज को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

दूसरी एसोसिएशन का चुनाव रफीक इंडस्ट्रीज पर बाबू जुबैर अहमद सगीर इंडस्ट्रीज की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से हुसैन राइस मिल के हाजी अतहर हुसैन नियाजी को अध्यक्ष, इंडियन राइस मिल के नदीम अहमद गुड्डू और नवभारत राइस मिल के हाजी अलीम, कोषाध्यक्ष अल फाताह मिल तनवीर अहमद, महासचिव निशा इंडस्ट्रीज के अब्दुल माजिद, सचिव के लिए करीम इंडस्ट्रीज के रोहित हुसैन और नूर इंडस्ट्रीज के हाजी कफील अहमद को चुना गया। यह चुनाव एक वर्ष के लिए हुआ है। इन्होंने अपने पक्ष में 45 राइस मिलों के शामिल होने का दावा किया है। इसमें प्रमुख रुप से अब्दुल मुजीब, मोहम्मद फरहान तौकीर, मोहम्मद निजाम, हसीन अहमद, मोहम्मद शुऐब,मोहम्मद इस्लाम, अकील अहमद, तसलीम अहमद, दाऊद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो--- मोहम्मद आरिफ और अतहर हुसैन नियाजी।

देवरनियां। मोहम्मद आरिफ। रिच्छा राइस मिल एसोसिएशन चुनाव

देवरनियां। मोहम्मद आरिफ। रिच्छा राइस मिल एसोसिएशन चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed