{"_id":"687d5a203b966c324606ed9a","slug":"two-encounters-in-one-night-five-criminals-arrested-two-shot-in-the-leg-bareilly-news-c-4-vns1074-686523-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक रात में दो मुठभेड़... पांच बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक रात में दो मुठभेड़... पांच बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
बरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामिया मैदान और मीरगंज थाना क्षेत्र में नगरिया तिराहे के पास शनिवार रात हुई अलग-अलग मुठभेड़ में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली भी लगी है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
कोतवाली पुलिस के अनुसार शनिवार रात गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान के खंडहर में किसी बड़ी वारदात की फिराक में छिपे बैठे हैं। उनके पास असलहे भी हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें घेर लिया।
इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बांस मंडी निवासी शावेज के पैर में गोली लग गई और वह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने शावेज समेत उसके दो साथियों स्वालेनगर निवासी मोवीन और घेर शेख मिट्ठू निवासी कलीम को दबोच लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि शावेज के पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, मोबीन के पास से चाकू, दो अंगूठी और पिघली हुई पीली धातु मिली है। यह चोरी या लूट की होने की आशंका है। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह राहगीरों से टप्पेबाजी और लूटपाट करते थे। इसके अलावा उन्होंने कई घटनाओं को भी अंजाम दिया है। उनका नेटवर्क बदायूं और शाहजहांपुर तक फैला है। संवाद