{"_id":"5e74682f8ebc3e76987d77df","slug":"two-died-and-many-unwell-after-drinking-alcohol-together-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर: दोस्तों ने एक साथ पी शराब, दो की मौत, पांच की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर: दोस्तों ने एक साथ पी शराब, दो की मौत, पांच की हालत नाजुक
Fri, 20 Mar 2020 12:22 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत की खबर से सनसनी फैल गई। गुरुवार शाम शराब पीने के बाद गांव भूधरपुर निवासी जंगबहादुर व पहाड़ नगर निवासी कक्कू की मौत हो गई, जबकि संजय, सोमपाल, रामलाल सहित पांच लोगों की हालत बिगड़ने पर सीएचसी बांकेगंज और गोला में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सभी लोगों ने पहाड़नगर स्थित एक घर में शराब पी थी। दो मौतों के बाद से हड़कंप मच गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी गांव पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हैं।
विज्ञापन
