फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two die, eight new cases of corona

24 घंटे में दो और संक्रमितों की मौत, आठ नए मामले

Wed, 24 Jun 2020 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
two die, eight new cases of corona
बरेली। सोमवार को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती आंवला की एक संक्रमित महिला की मौत को 24 घंटे भी नहीं गुजरे कि दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें एक महिला की मौत मंगलवार और व्यक्ति की मौत दो दिन पहले ही हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दोनों गंभीर रोगों से ग्रसित थे। महिला किडनी और युवक फेफडों की समस्या से पीड़ित था। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इधर, आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक, मंगलवार दोपहर बहेड़ी की रहने वाली महिला की केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट सोमवार को कारपोरेट लैब से पॉजिटिव आई थी। संजयनगर निवासी एक 45 वर्षीय युवक जिला अस्तपाल की ट्रूनॉट मशीन की जांच में संदिग्ध मिला था। उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। उसकी शनिवार को ही कोविड अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। डॉ. गौतम ने बताया कि मंगलवार को आईवीआरआई से आई रिपोर्ट में आठ लोगों संक्रमित मिले हैं। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं कारपोरेट लैब की जांच में गढी चौकी चौधरी मोहल्ले के रहने वाले एक बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं। शेष छह संक्रमितों में तीन प्रवासी हैं। इसमें दो नवादा शेखान के सगे भाई हैं जो गाजियाबाद से लौटे थे। मिलिट्री अस्पताल में भर्ती एक फौजी संक्रमित मिला है। वहीं, सिंगतारा देवरनिया का रहने वाला एक युवक भी संक्रमित मिला है। एसपी सिटी आवास पर कार्यरत एक 54 वर्षीय कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। बिहारीपुर का एक युवक भी संक्रमित मिला है। सभी के परिजन को क्वारंटीन कराने और इलाकों को हॉटस्पॉट बनाने की सूचना प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed