{"_id":"5ef7a3298ebc3e430e340797","slug":"two-die-and-9-more-infected-from-corona-bareilly-news-bly410804742","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो संक्रमितों की मौत, नौ और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो संक्रमितों की मौत, नौ और संक्रमित
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई से शनिवार रात मिली रिपोर्ट में रामपुर बाग के एक उद्योगपति और सीबीगंज थाने में तैनात दरोगा समेत दस लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो चुकी है। उसे शुक्रवार को ही सुपुर्दे खाक भी कर दिया गया। सभी संक्रमितों के परिजन को क्वारंटीन कराने और उनकी सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। उधर, कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने भी दम तोड़ दिया। उसका प्रशासन ने अपनी निगरानी में अंतिम संस्कार कराया। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक, सरदार नगर के रहने वाले व्यक्ति का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने उसके सैंपल की जांच कारपोरेट लैब से कराई थी। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि मरीज की शुक्रवार को ही मौत हो गई। संदिग्ध मरीज की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को न देने पर निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया है। उधर, 18 जून को कन्हैया टोला की रहने वाली 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निजी लैब की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला की आईवीआरआई से कराई गई क्रॉस जांच भी पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद परिजन के भी सैंपल लिए गए थे। इनके संपर्क में आने वाले छह लोग भी संक्रमित मिले थे। बुजुर्ग महिला की मौत की जानकारी शनिवार दोपहर में जिला प्रशासन को दी गई। इसके बाद प्रशासन ने कोविड-19 गाइडलाइन के तहत अपनी निगरानी में शव का अंतिम संस्कार कराया।
एसीएमओ ने बताया कि शनिवार को मिली पॉजिटिव रिपोर्ट में पांच प्रवासी हैं। इनमें सौ फुटा राजीव एंक्लेव के रहने वाले एक 58 वर्षीय व्यक्ति गाजियाबाद से, जखीरा की रहने वाली एक युवती और एक युवक के अलावा धौरेरा माफी का युवक मुंबई से तथा पंजाबी मार्केट सिविल लाइंस का रहने वाला युवक दिल्ली से लौटे थे। इसके अलावा राजेंद्रनगर के मेडिकल स्टोर पर कार्य करने वाली एक युवती, आलोक नगर के रहने वाले एक युवक, जानकी फ्लैट्स रामपुर बाग के रहने वाले एक उद्योगपति, सरदार नगर के रहने वाले एक व्यक्ति, जिसकी मौत हो चुकी है, सीबीगंज थाने का एक दरोगा संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
अब तक इन संक्रमितों की हो चुकी है मौत
हजियापुर के एक युवक, आंवला की दो महिलाएं, बहेड़ी की एक महिला, संजयनगर का एक व्यक्ति, साहूकारा का एक बुजुर्ग, नवाबगंज की एक महिला की मौत हो चुकी है। अब कन्हैया टोला की बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। अफसरों का कहना है कि अब तक जितने संक्रमितों की मौत हुई है, वे सभी गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। सिर्फ कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है।