फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two dead, 39 houses damaged due to excessive rainfall.

Bareilly News: अतिवृष्टि से दो लोगों की मौत, 39 मकान क्षतिग्रस्त

Mon, 28 Sep 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two dead, 39 houses damaged due to excessive rainfall.
बरेली। अतिवृष्टि से जिले में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 39 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मीरगंज के गोरा लोकनाथपुर में खपरैल गिरने से फूला देवी की मृत्यु हो गई। वहीं, मिर्जापुर जागीर में 26 सितंबर को इन्वर्टर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए कृपाल सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों मामलों में परिजनों को राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से तहसीलवार जनहानि व अन्य क्षति का आकलन कराया जा रहा है। जलभराव वाले क्षेत्रों में पंपसेट लगाकर पानी की निकासी कराई जा रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने आंवला के ग्राम हरूनगला का जायजा लिया। फसलों की क्षति का भी सर्वे कराया जा रहा है। 33 फीसदी या उससे अधिक फसल क्षति मिलने पर किसानों को राहत दी जाएगी। गोशालाओं में चारे, पानी व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर तत्काल राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed