फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two criminals involved in chain snatching arrested in encounter

Bareilly News: चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 08 Nov 2024 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Two criminals involved in chain snatching arrested in encounter
बरेली। शहर में चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। अलीगढ़ के बदमाश के पैर में गोली लगी तो इटावा का बदमाश भागते वक्त पैर तुड़वा बैठा। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी पुलिस के साथ गश्त कर रहे थे। रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि आवास विकास कॉलोनी की ओर बाइक सवार दो संदिग्ध लोग खड़े हैं। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने बाइक आरपीएफ गेट की ओर दौड़ा दी और पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि दूसरे का पैर टूट गया।
विज्ञापन




जिसे गोली लगी उसने पूछताछ में अपना नाम नागर सिंह बताया। वह गन हाउस वाली गली थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ का निवासी है। जबकि दूसरा अमित उर्फ विक्की सिविल लाइंस जिला इटावा का निवासी है। दोनों के पास से 1.82 लाख रुपये, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। सीओ ने बताया कि यह बदमाश चेन स्नेचिंग और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ कानपुर देहात, गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, एटा और बरेली में मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर का भी मामला दर्ज है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से शाम को जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता की बेटी की चेन भी इन्हीं ने लूटी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed