फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two cousins drowned in the Shankha River in CBganj area of Bareilly

बरेली: शंखा नदी में डूबे दो ममेरे-फुफेर भाई, गांव के लड़कों संग नहाने गए थे दोनों, तलाश जारी

Sun, 04 Oct 2026 03:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 04 Oct 2026 03:46 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में रविवार को शंखा नदी में नहाने गए दो ममेरे-फुफेर भाई तेज बहाव के कारण बह गए। दोपहर तीन बजे तक उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। दोनों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Two cousins drowned in the Shankha River in CBganj area of Bareilly
रोहित और अजय के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में रविवार को शंखा नदी में नहाने गए दो ममेरे-फुफेर भाई गहरे पानी में डूब गए। दोनों गांव के अन्य चार लड़कों के साथ नदी में नहाने गए थे। दोपहर तीन बजे तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। दोनों भाइयों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, गांव सनैया रानी निवासी 18 वर्षीय अजय कश्यप रविवार सुबह अपनी ननिहाल परखाखेड़ा गौटियां आया था। वह करीब 11 बजे अपने ममेरे भाई रोहित (17 वर्ष) पुत्र किशन पाल के साथ शंखा नदी में नहाने गया। उनके साथ गांव के चार अन्य लड़के भी थे। नहाते समय अजय और रोहित गहरे पानी में चले गए। पानी का तेज बहाव होने के कारण दोनों बह गए और डूबने लगे। 
विज्ञापन


साथ गए अन्य लड़कों ने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने नदी में दोनों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
घटना के बाद अजय और रोहित के परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed