फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two compounders riding a bike died due to collision with a vehicle in Bareilly

Bareilly News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो कंपाउंडर की मौत, चाय पीकर अस्पताल लौट रहे थे दोनों

Mon, 17 Mar 2025 06:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 06:20 AM IST
सार

सीबीगंज के परसाखेड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो कंपाउंडर की मौत हो गई। उधर, फतेहगंज पश्चिमी में भी हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की जान गई है। 

विज्ञापन
Two compounders riding a bike died due to collision with a vehicle in Bareilly
अजीम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से शनिवार रात बाइक सवार निजी अस्पताल के दो कंपाउंडरों की मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन के संबंध में जानकारी नहीं हो सकी है। दोनों कंपाउंडर शनिवार रात झुमका तिराहे से चाय पीकर वापस लौट रहे थे। 

विज्ञापन


थाना अलीगंज के गांव गैनी निवासी साहिल (20) और सीबीगंज के मोहल्ला सर्वोदयनगर निवासी मोहम्मद अजीम (18) मथुरापुर स्थित बरेली हॉस्पिटल में कंपाउंडर के रूप में काम करते थे। वह दोनों शनिवार रात झुमका तिराहे पर बाइक से चाय पीने गए थे। चाय पीकर बाइक से वापस हॉस्पिटल लौट रहे थे। 
विज्ञापन


परसाखेड़ा में हुआ हादसा 
परसाखेड़ा में रोड नंबर तीन के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। मौके इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम ने दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए मिनी बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना दोनों के परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए गए। बाइक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। वाहन की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

फतेहगंज पश्चिमी में वाहन की टक्कर से युवक की मौत
फतेहगंज पश्चिमी में नेशनल हाईवे पर माधौपुर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सिर कुचल जाने की वजह शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की उम्र करीब 28 वर्ष आंकी गई है। हादसा शनिवार को देर रात करीब दो बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 

प्राथमिक जांच में सामने आया कि टक्कर के बाद किसी बड़े वाहन का पहिया शरीर के ऊपरी हिस्से से गुजर गया होगा। इसी वजह से शव क्षत-विक्षत हो गया। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि युवक लाल रंग की लोअर व काले रंग की बनियान पहने हुआ है। शव के पास लाल रंग की एक झंडी भी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed