फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two commercial buildings sealed for construction without permission

Bareilly News: बिना मंजूरी के हो रहे निर्माण पर दो व्यावसायिक भवन सील

Tue, 29 Sep 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two commercial buildings sealed for construction without permission
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया। दोनों स्थानों पर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन

प्राधिकरण की टीम ने थाना बारादरी क्षेत्र में सेटेलाइट बस स्टैंड के निकट तरुण गुप्ता द्वारा करीब 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कराए जा रहे व्यावसायिक भवन के निर्माण को सील किया। इसके अलावा स्टेडियम रोड पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास अभिषेक गुप्ता द्वारा करीब 800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कराए जा रहे व्यावसायिक भवन के निर्माण के खिलाफ भी सीलबंदी की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि दोनों स्थलों पर बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति के निर्माण कराया जा रहा था। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए निर्माण स्थलों को सील किया गया। बिना अनुमति कराए जा रहे अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ सीलबंदी व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही संपत्ति खरीदने से पहले विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति समेत संबंधित अभिलेख जरूर प्राप्त करें और संपत्ति के प्राधिकरण से स्वीकृत होने की पुष्टि कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed