फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two children who reached the railway track while snatching kites crushed to death by train in Bareilly

बरेली में दर्दनाक हादसा: पतंग लूटने के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर पहुंचे दो बच्चों की मालगाड़ी से कटकर मौत

Sun, 14 Apr 2024 10:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Apr 2024 10:53 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में पतंग लूटने के चक्कर में दर्दनाक हादसा हुआ है। शनिवार शाम पतंग लूटने के चक्कर में दो बच्चे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two children who reached the railway track while snatching kites crushed to death by train in Bareilly
घटनास्थल पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में पतंग लूटते-लूटते रेलवे ट्रैक पर पहुंचे दो बच्चों की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। हादसा रविवार शाम 6:30 बजे बाकरगंज और सीबीगंज के बीच महेशपुर गांव के पास अप लाइन पर हुआ। शव क्षत-विक्षत होने के कारण देरी से उनकी पहचान हो सकी। इस दौरान 20 मिनट तक अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन


महेशपुरा गांव के पास से रेल लाइन के बगल में ही काफी बड़ा मैदान है। यहां आसपास के गांवों के बच्चे खेलने और पतंग उड़ाने आते हैं। रविवार शाम को कुछ बच्चे यहां पतंग उड़ा रहे थे। कटी पतंगों को लूटने के लिए काफी बच्चे मैदान में दौड़ रहे थे। सीबीगंज थाना क्षेत्र के मिलक महमूदपुर निवासी फैज (12) पुत्र फैयाज व महेशपुरा निवासी साजिद (8) पुत्र मझले पतंग लूटते-लूटते रेल लाइन पर पहुंच गए और अप लाइन पर बरेली की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आकर कट गए। सजिद कक्षा दो का छात्र था।
विज्ञापन


लोको पायलट ने मालगाड़ी रोकने के बाद कंट्रोल रूम और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंचीं। दोनों बच्चों के शव क्षत-विक्षत होने के कारण बमुश्किल उनकी पहचान हो सकी। सीबीगंज पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। रेल लाइन से शव हटाए जाने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed