{"_id":"665c2c99d7c2d2c5a80885ac","slug":"two-children-died-by-drowning-in-the-river-in-lakhimpur-kheri-2024-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: लखीमपुर खीरी में एक और बड़ा हादसा, नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लखीमपुर खीरी में एक और बड़ा हादसा, नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत
Sun, 02 Jun 2024 01:56 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:56 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को एक और बड़ा हादसा हो गया। मिश्राना चौकी क्षेत्र में दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई। इससे उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना के बाद नदी किनारे जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को हादसों से कोहराम मच गया। सुबह अलग-अलग जगहों पर दो सड़क हादसे हुए, जिनमें महिला समेत चार लोगों की जान चली गई। वहीं दोपहर को सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्राना चौकी क्षेत्र में एक और बड़ा हादसा हो गया। यहां नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से उनके परिवारों में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
मिश्राना चौकी क्षेत्र में बहने वाली उल्ल नदी के सेठघाट पर रविवार दोपहर करीब एक बजे छह बच्चे नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। अन्य बच्चे सकुशल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को नदी से निकलवाया और जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उचौलिया: सड़क हादसे में तीन की मौत
उचौलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के निकट रविवार को सुबह करीब 11 बजे एक कार नियंत्रित होकर पीछे से कंटेनर में जा घुसी। हादसे में लखनऊ की बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटों की मौत हो गई। उसके पति समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनकी हालत भी नाजुक बताई गई है।

मोहम्मदी में बस से टकराई कार
मोहम्मदी क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर कार और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस और कार अलग-अलग दिशा में खंती में पलट गईं। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। बस और कार में सवार 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।