फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two candidates from Farrukhabad were injured in the Home Guard recruitment race.

Bareilly News: होमगार्ड भर्ती दौड़ में फर्रुखाबाद निवासी दो अभ्यर्थी घायल

Sun, 20 Sep 2026 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Two candidates from Farrukhabad were injured in the Home Guard recruitment race.
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के दो अभ्यर्थी घायल हो गए। एक युवक दौड़ते समय बेहोश हो गया, जबकि दूसरे के पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बागड़िया निवासी 25 वर्षीय सुरजीत सिंह ने बताया कि वह दौड़ में शामिल थे। 10वें राउंड के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वह गिर गए। सुरजीत ने स्नातक तक पढ़ाई की है और यह उनकी दूसरी भर्ती थी। इस हादसे के बाद उनकी नौकरी की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं, फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगला हीरा सिंह निवासी 20 वर्षीय युवराज सिंह भी घायल हुए। युवराज ने बताया कि दौड़ पूरी होने से पहले उनके पैर की हड्डी चटकने की आवाज आई। इसके बाद वह गिर पड़े। जांच में उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। युवराज सिंह ने कहा कि पहली बार भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए थे। उन्होंने बीएससी की है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। उनके पिता ज्योति सिंह किसान हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed