फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two brothers Killed in land dispute at lakhimpur kheri

यूपी: जमीन विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या, धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट

Tue, 02 Jul 2019 11:08 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Jul 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
two brothers Killed in land dispute at lakhimpur kheri
मौके पर जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो सगे भाइयों की जमीन विवाद में बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर तनाव का माहौल है। 
विज्ञापन


घटना लखीमपुर खीरी जिले की है। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव पंसड़िया गांव निवासी 49 वर्षीय अरविंद कुमार, नंदलाल उर्फ नंदकिशोर, दिनेश कुमार, संदीप कुमार का गांव के ही राजेश कुमार और सुभाष चंद्र रामजीत से करीब 9 साल से जमीन विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन


सोमवार की शाम को विपक्षी रामजीत से नंदलाल की कहासुनी हो गई थी, जिसे लोगों ने शांत करा दिया था। मंगलवार सुबह 6 बजे नंदलाल पशुओं के लिए घास काटने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में नशे में धुत होकर रामजीत ने नंदलाल को रोक लिया और उसका हंसिया छीन लिया। विवाद बढ़ने पर रामजीत ने नंदलाल के सीने पर हंसिये से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसकी मौके पर ही कुछ देर बाद मौत हो गई।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर नंदलाल के बड़े भाई 49 वर्षीय अरविंद कुमार पहुंच गए, उन पर भी रामजीत ने हंसिये से प्रहार कर दिया जो अरविंद के सीने में बाईं ओर लगा, गंभीर अवस्था में परिवार वाले अरविंद को लेकर सीएचसी आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed