फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two brothers and sister commit suicide in lakhimpur kheri

यूपीः दो सगे भाई और बहन ने फंदा लगाकर दी जान, एक ही परिवार में तीन मौतों से फैली सनसनी

Fri, 10 Jul 2020 10:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Jul 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two brothers and sister commit suicide in lakhimpur kheri
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतीनगर में शुक्रवार देर शाम दो सगे भाई और बहन ने गले में साड़ी का फंदा कस लिया। बड़े भाई ने पंखे से और छोटे भाई ने बहन के साथ छत के जाल से लटकर जान दे दी। एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या की सूचना से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है। घटना की वजह तीनों के डिप्रेशन में होना माना जा रहा है।

विज्ञापन


यूपी एग्रो से रिटायर्ड इंजीनियर आदित्य प्रकाश अवस्थी का शहर के मोहल्ला शांतीनगर में मकान है। आदित्य प्रकाश अवस्थी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह खाना खाकर लखनऊ काम से चले गए थे। घर पर बड़ा पुत्र नागेश्वर (35), विवेक (28) और पुत्री प्रीती (25) थे। तीनों बच्चे अविवाहित थे। शाम को जब वह घर वापस लौटे और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने यूपी 112 पुलिस को कॉल की। 
विज्ञापन


सूचना पर यूपी 112 पुलिस और कोबरा मोबाइल मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो सब आवाक रह गए। नागेश्वर का शव पंखे से लटक रहा था। उसके पैरों के बगल में स्टूल था। पास में ही तख्त के ऊपर बने जाल से गगन और प्रीती के शव लटक रहे थे। एक ही परिवार के तीन लोगों के शव लटकने की सूचना मोहल्ले में आग की तरह फैल गई। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिटी विजय आनंद, प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। तीनों शव नीचे उतारकर कब्जे में ले लिए। सीओ सिटी ने बताया कि तीनों बच्चे पढ़े-लिखे थे, लेकिन परिस्थितजन्य साक्ष्य तीनों के डिप्रेशन में होने की ओर इशारा कर रहे हैं। शवों को कब्जे में लिया गया है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed