{"_id":"689120bd3b5eb80d9f037b67","slug":"two-bikes-collided-two-youths-died-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105052-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो बाइकें भिड़ीं, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो बाइकें भिड़ीं, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 मृतक जीशान का फाइल फोटो
सेंथल। तेज रफ्तार ने रविवार रात दो परिवारों के चिरागों को छीन लिया। रात 10.30 बजे सेंथल-हाफिजगंज मार्ग पर कर्बला के पास दो बाइकें तेज रफ्तार से आमने-सामने से टकरा गईं। इसमें दो छात्रों की की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हैं। इसमें एक की हालत गंभीर बनी है। चारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
रविवार रात ग्राम लाड़पुर निवासी जीशान छोटे भाई दानिश के साथ लभेड़ा ननिहाल से बाइक से आ रहे थे। वहीं, सेंथल निवासी आजिम और फैजान बाइक से हाफिजगंज जा रहे थे। रात 10.30 बजे सेंथल-हाफिजगंज मार्ग पर तेज रफ्तार से चल रही दोनों की बाइकें हाफिजगंज कर्बला के पास आमने-सामने से टकरा गईं। चारों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने परिजनों को सूचित कर चारों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान लाड़पुर इस्लामनगर निवासी जीशान (25) और सेंथल निवासी आजिम (18) की मौत हो गई, जबकि फैजान की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। दानिश की भी पसलियों में चोट आई है।
पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था जीशान
हादसे में जान गंवाने वाला ग्राम लाड़पुर इस्लामनगर का जीशान पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पिता लियाकत शाह मजदूरी करते हैं। ग्रामवासियों ने बताया कि लियाकत के पास जमीन नहीं है। मजदूरी कर उन्होंने किसी तरह से पांच बच्चों की परवरिश की। अब बेटा जीशान ट्रक पर चालक की नौकरी कर पिता की घर चलाने में मदद कर रहा था कि अचानक हुए इस हादसे ने उनकी खुशियां उजाड़ दीं। सेंथल के मोहल्ला फकीर हज्जाम निवासी आजिम छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। आजिम बी फार्मा कर रहा था। संवाद
विज्ञापन
--
कांवड़ियों को बचाने के चक्कर में दो बाइक सवार गिरकर चोटिल
भंडसर। कांवड़ियों को बचाने के चक्कर में दो बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। जहानाबाद के गांव नवादा निवासी शंकर लाल उसका साथी दीनदयाल सोमवार को दिन में बरेली से बाइक से घर लौट रहे थे कि कांडुपुल के समीप रास्ते में जा रहे कांवड़ियों को बचाने के चक्कर में बरसात में बाइक फिसल गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। संवाद
--
टेंपो और बाइक की भिड़ंत में एक ग्रामीण की मौत, तीन घायल
भमोरा। बरेली-बदायूं रोड पर सोमवार दोपहर कोहनी पेट्रोल पंप के पास टेंपो में बाइक घुस गई। इसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा है।
ग्राम बनारा निवासी आनंद ने बताया कि सोमवार दोपहर उनके पिता 52 वर्षीय राजेंद्र, जो खेतीबाड़ी के साथ गांव में परचूनी की दुकान चलाते हैं। बरेली दुकान का सामान लेने के लिए बल्लिया से एक टेंपो से जा रहे थे। बरेली-बदायूं मार्ग पर ग्राम कोहनी पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक पर तीन सवार की टेंपो से भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो पलट गया, जिसमें राजेंद्र, बाइक सवार आकाश, नीलकमल, अभय निवासी पापड़ थाना दातागंज जिला बदायूं भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। संवाद