फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two arrested for duping Parvati as Jaswinder of 1.37 crores

Bareilly News: पार्वती को जसविंदर बनाकर 1.37 करोड़ की ठगी में दो गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2023 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 25 Aug 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for duping Parvati as Jaswinder of 1.37 crores
बरेली। 1.37 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सुभाषनगर पुलिस ने दो और ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के करगैना निवासी लाल सिंह ने 28 मई को कैंट के कांधरपुर निवासी राजपाल यादव, उसकी पत्नी, दानवीर यादव, ज्ञान प्रकाश, भमोरा के बल्लिया कीरतपुर निवासी विजनेश यादव, शाहजहांपुर के प्रदीप सिंह उर्फ लखविंदर और पीलीभीत की पार्वती उर्फ जसविंदर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई थी। लाल सिंह के अनुसार आरोपियों ने उनसे 1.37 करोड़ रुपये की ठगी की। राजपाल ने पार्वती का जसविंदर कौर और प्रदीप का लखविंदर सिंह नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। राजपाल फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य कागजात के साथ उनसे मिला और बताया कि जसविंदर कौर की 10 करोड़ की जमीन है, जो पांच करोड़ में मिल जाएगी।
विज्ञापन

राजपाल ने उनको पार्वती और प्रदीप से मिलवाया। आरोप है कि अन्य लोग भी साथ रहे। जमीन के नाम पर उनसे 1.37 करोड़ रुपये ले लिए। पता लगा कि राजपाल ने पार्वती को जसविंदर और प्रदीप को लखविंदर बनाकर पेश किया था। 18 जून को ज्ञान प्रकाश, पार्वती और शाहजहांपुर के प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार दोपहर मदर्स पब्लिक स्कूल के पास से राजपाल यादव और दानवीर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed