{"_id":"654be8ece8aa356b120fe8fa","slug":"two-arrested-for-burning-stubble-farmers-sit-on-strike-in-protest-nawabganj-news-c-181-1-sbly1012-607-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पराली जलाने पर दो को पकड़ा, विरोध में धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पराली जलाने पर दो को पकड़ा, विरोध में धरने पर बैठे किसान
Thu, 09 Nov 2023 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। पराली जलाने के आरोप में दो साथियों पर कार्रवाई से नाराज किसान बुधवार को तहसील में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन से बैकफुट पर आए प्रशासन ने किसानों को छोड़ दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
तीन दिन पहले गुलड़िया धीमर के किसान गुरतीर सिंह पर तहसील प्रशासन ने पराली जलाने को लेकर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया था। गुरतीर का शांतिभंग की आशंका में चालान भी किया गया। बुधवार को एसडीएम नहने राम के आदेश पर पुलिस ने किसान और उसके भतीजे जगबंत सिंह को फिर से पकड़ लिया। उन्हें कोतवाली में बैठाया गया।
मामले की जानकारी मिलते ही किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव सतिंदर सिंह घुम्मन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान देर शाम तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। साथियों को छोड़ने से पहले धरना खत्म करने से इन्कार कर दिया। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम नहनेराम ने किसानों को छोड़ने का आदेश दिया। इसके बाद किसान धरने से उठे। प्रदर्शन करने वालों में इकबाल सिंह, जसपाल सिंह, गुरूवाज सिंह, अमन शर्मा, अमित कुमार, नितीश, महताब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
पराली जलाने के आरोपी किसान पर रिपोर्ट
हाफिजगंज। खेत में पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने सिथरा निवासी वेद प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किसान ने मंगलवार शाम पराली में आग लगा दी थी। सेटेलाइट से जानकारी होने पर एसडीएम तुरंत ही टीम के साथ गांव पहुंचे। आग बुझाने के साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया गया। शांतिभंग की आशंका में उसका चालान किया गया। एसडीएम ने ग्रामीणों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया। संवाद