फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two animal smugglers were shot in an encounter with the police

Bareilly News: पुलिस से मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को लगी गोली, दरोगा-सिपाही भी घायल; तीन गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 08:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jul 2024 08:19 AM IST
सार

बरेली जिले के देवरनियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। इनका एक अन्य साथी भी पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
Two animal smugglers were shot in an encounter with the police
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में एक सप्ताह पहले देवरनियां थाना क्षेत्र में संरक्षित पशुओं का कटान करने के आरोपी दो पशु तस्करों से बृहस्पतिवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें दो पशु तस्करों के पैरों में गोली लगी। दरोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पशु तस्करों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के रोहिला रोड पर बाइक से संदिग्ध लोग जा रहे हैं। इंस्पेक्टर देवरनिया देवेंद्र सिंह धामा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें रोकना चाहा। तब आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें थाने के दरोगा मनोज कुमार और सिपाही अंकित भाटी घायल हो गए। 
विज्ञापन


ये आरोपी हुए गिरफ्तार 
जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दो पशु तस्कर इसी थाना क्षेत्र के गांव गुनाहट्टु निवासी यासीन और थाना नवाबगंज के गांव टाह प्यारी नवादा निवासी ताहिर भी घायल हो गए। सभी घायलों को बहेड़ी सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों समेत गांव गुनाहट्टु निवासी चांदबाबू को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को शरीफनगर के जंगल में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले थे। इन्हीं तस्करों ने ये घटना की थी। तीनों बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान उनका एक साथी उवैस फरार हो गया। 

इंस्पेक्टर के मुताबिक चांदबाबू ने थाना क्षेत्र के गांव शरीफनगर निवासी रवींद्र सिंह, प्रताप सिंह, सतेंद्र, गुनाहट्टु निवासी चांद मियां, भोजीपुरा के गांव जादौपुर निवासी शादाब, गांव गुनाहट्टु निवासी बबलू के नाम बताए हैं। इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed