फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two and a half year old child died after being crushed by a truck in Bareilly

हादसे में बुझा घर का चिराग: बरेली में गन्ना से लदे ट्रक से कुचलकर मासूम बच्चे की मौत, पिता गंभीर घायल

Fri, 15 Nov 2024 07:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 07:04 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। शाही शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार मासूम बच्चे की मौत हो गई। उसके पिता गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन
two and a half year old child died after being crushed by a truck in Bareilly
मासूम की मौत के बाद सड़क पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शेरगढ़ दवा लेने जा रहे बाइक सवारों को विपरीत दिशा से आ रहे गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक की टक्कर लग गई। इससे बाइक पर सवार ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। उसके पिता गंभीर घायल हो गए। मां को भी चोट आई है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को भीड़ से बचाया। काफी देर तक भीड़ सड़क पर जुटी रही, जिससे जाम लग गया। पुलिस के समझाने पर ढाई घंटे बाद लोग शांत हुए। तब जाकर जाम खुल सका। पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


क्षत-विक्षत हुआ शव 
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डेलपुर निवासी 30 वर्षीय महेंद्र पाल पत्नी माया देवी व ढाई साल के पुत्र अर्पित के साथ कस्बे में दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान शाही शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग बाइपास तिराहे के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की उनकी बाइक को टक्कर लग गई। इससे बाइक पर सवार मासूम अर्पित की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव कई मीटर तक घिसटता चला गया। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। बच्चे के पिता महेंद्र पाल गंभीर घायल हो गए। लोगों ने आनन फानन उन्हें उपचार के लिए बरेली भिजवाया। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। माया देवी के पैर में चोट आई है। 
विज्ञापन


'सरकारी सुविधा पर जिंदा रहना तू..: बरेली में आयुष्मान कार्डधारक पर भड़के डॉक्टर, ICU से धक्के देकर निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया और ट्रक से नीचे उतारकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से चालक को बचाकर थाने ले आई। उधर, कुछ ही देर में डेलपुर गांव के ग्रामीण भी मौके पहुंच गए। सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी पर सीओ बहेड़ी अरुण कुमार पहुंच गए। लोग पुलिस से ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ गए। पुलिस समझाती रही, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। 

इकलौता पुत्र था अर्पित 
बहेड़ी, शीशगढ़, शाही, देवरनिया थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। सड़क पर जुटे लोगों को सीओ बहेड़ी अरुण कुमार समझाने लगे। इसी बीच ग्रामीणों से कहासुनी भी हुई। थानाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मदद से लोगों को समझाकर शांत कराया। तब वे लोग सड़क से हटे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। मासूम अर्पित परिवार का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत के बाद मां रो-रोकर बेसुध हो गई। 

सांसद ने बंधाया ढाढ़स 
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने शेरगढ़ पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर उनको ढाढ़स बंधाया। वहीं गंभीर घायल महेंद्र पाल शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांसद ने उचित उपचार दिलाने के लिए अस्पताल के डॉक्टर को फोन कर पूरी मदद करने को कहा। खुद भी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed