{"_id":"6106edd78ebc3e8417246164","slug":"two-and-a-half-quintals-of-cash-loaded-in-the-car-bareilly-news-bly4550274147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लाद ले गए नकदी से भरी ढाई क्विंटल की तिजोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लाद ले गए नकदी से भरी ढाई क्विंटल की तिजोरी
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी बाईपास पर कोरियर कंपनी के ऑफिस में सुबह साढ़े चार बजे हुई चोरी
विज्ञापन
घटनास्थल से पूरी तरह परिचित थे चोर, पांच मिनट में दिया वारदात को अंजाम
बरेली। मिनी बाईपास स्थित कोरियर कंपनी डेलीवरी प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस से ताले तोड़कर घुसे चार महज पांच मिनट में ढाई क्विंटल वजन की तिजोरी चोरी करके कार में लाद ले गए। तिजोरी में करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी थी। ऑफिस के संचालक ख्याली राम ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे चार चोर मिनी बाईपास स्थित कोरियर कंपनी डेलीवरी प्राइवेट लिमिटेड के आफिस में शटर का ताला तोड़कर घुसे। चोरों के दो साथी बाहर खड़े निगरानी करते रहे और अंदर गए चोर पांच मिनट में ही तिजोरी लेकर बाहर निकल आए और कार में लादकर रामपुर रोड की ओर चले गए। उजाला होने पर ऑफिस के सामने स्थित निजी अस्पताल के गार्ड ने संचालक ख्याली राम को फोन करके ताले टूटे होने की जानकारी दी। इसके बाद इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। ख्याली राम ने बताया कि तिजोरी में दिन भर की डिलीवरी देने के बाद करीब साढ़े तीन लाख रुपये रखे थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।
विज्ञापन
कर्मचारी और पूर्व कर्मचारी शक के घेरे में
पुलिस के मुताबिक अंदर घुसे चार चोरों में दो गेट के पास खड़े रहे और दो तिजोरी के पास पहुंचे। वहां दो तिजोरी रखी हुई थीं, जिनमें से एक में नकदी रखी जाती थी और दूसरे में अन्य सामान। इस दौरान एक चोर ने सामान वाली तिजोरी उठाने को कहा तो दूसरे ने उसे रोक दिया और फिर वे नकदी वाली तिजोरी उठा ले गए। इस आधार पर पुलिस का कहना है कि चोर वहां से पूरी तरह परिचित थे। संभव है कि इस घटना में कोई मौजूदा या पूर्व कर्मचारी शामिल रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में भी हो चुकी लूट
करीब दो साल पहले डेलीवेरी कंपनी के इसी ऑफिस में सरेशाम लाखों रुपये की लूट हो चुकी है। इस मामले में भी एक कर्मचारी का दोस्त पकड़ में आया था, जिसने वहां आकर पहले ही पूरे ऑफिस की रेकी कर ली थी।
विज्ञापन
घटनास्थल से पूरी तरह परिचित थे चोर, पांच मिनट में दिया वारदात को अंजाम बरेली। मिनी बाईपास स्थित कोरियर कंपनी डेलीवरी प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस से ताले तोड़कर घुसे चार महज पांच मिनट में ढाई क्विंटल वजन की तिजोरी चोरी करके कार में लाद ले गए। तिजोरी में करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी थी। ऑफिस के संचालक ख्याली राम ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।