फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two and a half million cheated in the name of getting a job of 500 dollars in Maldives

न धन मिला न इज्जतदार काम: वेटर की नौकरी और डॉलर्स में सैलरी का लालच देकर भेजा विदेश, वहां कराया गया ऐसा काम

Fri, 16 Dec 2022 04:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Dec 2022 04:19 PM IST
सार

हाफिजगंज के सेंथल मोहल्ला चौधरी निवासी आमिल खान की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक रिश्तेदार कांकर टोला निवासी वसीम का घर पर आना जाना था। अगस्त 2021 में वसीम ने परिवार वालों से कहा कि विदेशी लोगों से संबंध हैं और आमिल की 350 डॉलर के वेतन पर मालदीप में वेटर की नौकरी लगा सकता है।

विज्ञापन
Two and a half million cheated in the name of getting a job of 500 dollars in Maldives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बरेली के मालद्वीप में 500 डॉलर की नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी की गई है। पीड़ित को विदेश पहुंचने के बाद स्वीपर की नौकरी पर लगा दिया और फिर आरोपी ने वापस बुलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिए। आईजी रेंज के आदेश पर कांकर टोला निवासी वसीम पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हाफिजगंज के सेंथल मोहल्ला चौधरी निवासी आमिल खान की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक रिश्तेदार कांकर टोला निवासी वसीम का घर पर आना जाना था। अगस्त 2021 में वसीम ने परिवार वालों से कहा कि विदेशी लोगों से संबंध है और आमिल की 350 डॉलर के वेतन पर मालदीप में वेटर की नौकरी लगा सकता है।
विज्ञापन

 
कुछ दिन बाद वेतन 500 डॉलर हो जाएगा और नौकरी पर भेजने के लिए दो लाख रुपये लगेंगे। नवंबर 2021 में अपांईटमेंट लेटर पर अंगूठा लगवाकर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद वीजे के नाम पर कुछ रुपये अपने साथी के खाते में डलवाए। दिसंबर में इंपलाइर ग्लोविन प्राइवेट लिमिटेड का वीजा जिसका बेसिक वेतन 350 डॉलर था वसीम ने आलिम को दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर टिकट के नाम पर बची रकम अन्य व्यक्ति के खाते में डलवाई। छह जनवरी का टिकट होने की बात कही और फिर 80 हजार रुपये लिए। आलिम मालदीप पहुंचे तो उन्हें वेटर की जगह स्वीपर की नौकरी दी गई। उनका वेतन भी कम था और आठ घंटे से अधिक की नौकरी थी। परिवार वालों को फोन पर जानकारी दी तो उन्होंने वसीम से बात की। 
 

आरोपी ने 50 हजार रुपये देने के बाद ही आलिम का हिंदुस्तान वापस बुलाने की बात कही। पीड़ित परिजनों ने 30 हजार रुपये उसके एक दोस्त के खाते में डाले और 20 हजार रुपये वसीम को दिए। 20 जनवरी को आलिम घर पर आया। इसके बाद से ही वसीम हत्या करवाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। बारादरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed