फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused of murderous attack arrested, search continues for four

Bareilly News: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

Mon, 04 May 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 04 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two accused of murderous attack arrested, search continues for four
भोजीपुरा थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला और बलवा के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना में नामजद चार अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। यह हमला थाने में शिकायत दर्ज कराने का बदला लेने के लिए किया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को रामस्वरूप को पीटा गया था, जिसके बाद उन्होंने भोजीपुरा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल उपचार कराया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाने में शिकायत करने से गुस्साए आरोपियों ने 23 अप्रैल को रामस्वरूप के बेटे राहुल और रोहित पर हमला किया। उनके परिवार के सूरजपाल भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए। हमलावरों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से हमला किया। पथराव भी किया। घायलों को भोजीपुरा सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा। पुलिस ने जानलेवा हमला और बलवा की धाराओं में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद से सभी नामजद आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तीन मई को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी हुई। हंसा रेलवे फाटक के पास से कालीचरन और मुकेश को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी अटापट्टी जनूबी के निवासी हैं। उनको कोर्ट में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed