{"_id":"61eaa52e4d9abb6d53463ed1","slug":"two-accused-of-making-illegal-weapons-arrested-bareilly-news-bly473160334","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियार बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस, एसटीएफ लखनऊ और एसओजी की संयुक्त टीम ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में अवैध शस्त्रों की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए लखनऊ और लखीमपुर खीरी के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी यहां बंद पड़े भट्ठे में अवैध हथियार बनाते थे। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया।
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि लखनऊ एसटीएफ, एसओजी प्रभारी रोहित सिंह, थाना राम चंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार की संयुक्त टीम ने थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ताहवरगंज में बंद पड़े भट्ठे पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से हरप्रीत सिंह निवासी मकान नं 55/1128 सेक्टर एच एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड थाना आसियाना जनपद लखनऊ, हरपाल सिंह निवासी ग्राम मोहनपुर थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे, एक कारतूस, दो अधबने तमंचे, पांच निर्मित नाल, आठ बॉडी लोहा तमंचा, छह हैमर तमंचा, छह बॉडी पत्ती, एक अदद ड्रिल मशीन व अन्य उपकरण बरामद किए।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हरप्रीत सिंह लखनऊ का मूल निवासी है। वह पहले भी आसियाना थाना लखनऊ से अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। हरपाल सिंह से उसकी दूर की रिश्तेदारी है। काफी समय से वह लखनऊ से तमंचे का सामान लेकर यहां पर हरपाल सिंह के पास आता था। फिर वहां पर रखे शस्त्र बनाने के उपकरण लेकर दोनों कहीं सुनसान स्थान देखकर रात में तमंचा बनाते थे। 8-10 तमंचा तैयार करके हरपाल सिंह को देकर हरप्रीत वापस लखनऊ चला जाता था। फिर आवश्यकता होने पर लखनऊ से सामान लेकर आता था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को चालान कर दिया है।