{"_id":"6a5fd0c95137b7db760b26b0","slug":"two-accused-of-cattle-smuggling-arrested-in-encounter-shot-in-the-leg-bareilly-news-c-4-bly1015-929771-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुठभेड़ में गोतस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुठभेड़ में गोतस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने गोवंशीय पशु के कटान से पहले ही दो तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी और एक आरक्षी के चोट आई। पुलिस ने मौके से एक गोवंशीय पशु को सुरक्षित बचाया। अवैध हथियार और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए गए।
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के भोजीपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुड़िया हाफिज के पास एक खेत में दो पशु तस्कर गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में आरक्षी लकी के बाएं हाथ में चोट आई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश और फईम के रूप में हुई है जो भोजीपुरा थाने के धौराटांड़ा के निवासी हैं। पुलिस ने उनसे दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। दोनों आरोपी पहले भी इसी तरह के मुकदमों में वांछित थे। घायल आरक्षी और आरोपियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सीओ हाईवे ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से यूकेलिप्टस के पेड़ से रस्सियों से बंधा एक गोवंशीय पशु बरामद किया है। उसके चारों पैर और मुंह बंधे हुए थे। गोकशी में प्रयुक्त दो लोहे की छुरियां, एक बांका, एक लोहे का दांव, एक लकड़ी का गुटका और रस्सी के 10 टुकड़े भी मिले। थाना भोजीपुरा पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।