फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused arrested with one kg opium

Bareilly News: एक किलो अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with one kg opium
फतेहगंज पूर्वी। पुलिस ने एक किलो 34 ग्राम अफीम के साथ मंगलवार रात जरौल गांव की पुलिया के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जरौल गांव की पुलिया के पास तीन लोग अफीम की तस्करी के लिए आए हुए थे। घेराबंदी की तो दो आरोपी सुरेश और सुनील निवासी गांव शेरा थाना दातागंज बदायूं को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी अवनीश भाग गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 1.34 किग्रा अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अफीम अवनीश लाता था। वे हाईवे पर स्थित होटलों, ढाबों पर आने-जाने वाले ट्रक चालकों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सुनील और सुरेश को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed