Pilibhit News: सराफ की दुकान से तिजोरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा से घूमकर करते थे रेकी
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा मिश्र स्थित सराफा दुकान में 29 अक्तूबर को चोरी हुई। चोर दुकान से तिजोरी उठा ले गए थे, जो पांच सौ मीटर दूर खेत में पड़ी मिली थी। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों बरेली जिले के रहने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा मिश्र में सराफा दुकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजान देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी किए गए कुछ जेवरात और अभिलेख भी बरामद हुए। पुलिस लाइन में शनिवार को घटना का खुलासा करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइन में सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा मिश्र में 29 अक्तूबर को रागनी ज्वैलर्स की दुकान में आरोपियों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दुकान से करीब पांच सौ मीटर दूर एक खेत में तिजोरी पड़ी मिली थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए थे। एसपी के निर्देश पर टीमें घटना के खुलासे में जुटी थीं।
पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना को छह आरोपियों ने अंजाम दिया। शनिवार को दो आरोपियों को थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बरेली के थाना देवरनिया के ग्राम सिधौरा निवासी राहुल कुमार पुत्र राधेलाल वाल्मीकि और दूसरे की बरेली के थाना बहेड़ी के मोहल्ला सिंह गोटिया निवासी प्रमोद कुमार पुत्र नेतराम कश्यप के रूप में हुई।
बरेली के थानों में दर्ज हैं आरोपियों पर मुकदमे
आरोपियों के पास से पांच जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी के खडुआ और दुकान स्वामी के आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खाली पर्स बरामद किया। सीओ सदर ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। दोनों पर कोतवाली, सुनगढ़ी के अलावा बहेड़ी और बरेली के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
ई-रिक्शा से घूमकर रेकी कर देते हैं घटना को अंजाम
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य पहले ई-रिक्शा से घूमकर दुकान आदि की रेकी करते हैं। इसके बाद घटना को अंजाम देते हैं। लोहे की रॉड से ताला और शटर तोड़ते हैं। जहानाबाद क्षेत्र में आरोपियों ने रॉड से ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया था। सीओ सदर ने बताया कि फरार चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उनकी धरपकड़ की जाएगी। खुलासे के बाद दो आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।