फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused arrested for opium smuggling, report filed

Bareilly News: अफीम की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 25 Nov 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for opium smuggling, report filed
बरेली। थाना भमोरा पुलिस ने दो लोगों को अफीम की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। इनमें से एक का पिता मौके से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि थाना पुलिस 23 नवंबर को गांव खेड़ा से रुद्रपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पता लगा इनमें एक बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांल बुद्धपुरा का निवासी अवनीश तो दूसरा आंवला थाने के रमनगला निवासी ओमेंद्र शर्मा हैं। पुलिस ने इनके पास से 387 ग्राम अफीम, दो मोबाइल फोन और एक वाहन बरामद किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि अवनीश का पिता दान सिंह मौके से भागने में कामयाब रहा। भमोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। भमोरा थाना पुलिस ने पिछले दिनों रामपुर के दो गांजा तस्कर आलम उर्फ अकरम और इस्लाम खां को भी गिरफ्तार कर उनके पास से 153 किलो गांजा बरामद किया था। गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये थी। तस्करी के लिए इस्तेमाल ट्रक भी सीज किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----

दादा के नाम लाइसेंस, पिता कर रहा था खेती और बेटे ने शुरू की तस्करी
भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी ने अवनीश से पूछताछ की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। अवनीश ने बताया कि उसके दादा कंधई के नाम से अफीम की खेती का लाइसेंस है। खेत में अवनीश का पिता दान सिंह अफीम की खेती करता है। सरकारी मानक पूरा कर वह लोग कुछ अफीम बचा लेते है। यही बची हुई अफीम दान सिंह ने अपने बेटे अवनीश और उसके साथी ओमेंद्र को बेचने के लिए दी थी और दोनों पकड़ गए। सनी चौधरी ने बताया कि वांछित दान सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed