फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two accused arrested for killing old woman in bareilly

Bareilly News: जेवर लूटने और बहनोई को फंसाने के लिए की थी वृद्धा की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Apr 2023 03:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Apr 2023 03:47 PM IST
सार

बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव उड़ला जागीर में बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाला एक आरोपी पीलीभीत और दूसरा रुद्रपुर का निवासी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शनिवार को घटना का खुलासा कर दिया।  

विज्ञापन
two accused arrested for killing old woman in bareilly
खुलासे के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी राहुल भाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव उड़ला जागीर में 25 जनवरी की रात हुई बुजुर्ग महिला अन्नू की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। एसपी सिटी राहुल भाटी के सामने आरोपी पीलीभीत के कोतवाली इलाका निवासी इमरान और उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर की कॉलोनी प्रीत विहार निवासी फैजुल ने हत्या करने की बात स्वीकार की। 

विज्ञापन


इमरान ने बताया कि उसके बहनोई महबूब रुद्रपुर में रहते हैं, जो हमेशा उसे और उसकी बहन को बेइज्जत करते रहते हैं। उनसे बदला लेने की खातिर उसने फैजल से मिलकर हत्या की। अन्नू महबूब की रिश्तेदार थीं और कुछ दिन पहले शादी में रुद्रपुर आई थी। तब बहुत सारा जेवर पहने हुए थीं। उन्हें पता लगा कि अन्नू अकेली रहती हैं तो उन्होंने हत्या का प्लान बना लिया। ऐसा करके वह महबूब को भी फंसाना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed