फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Twenty people can now breath together in oxygen langar

ऑक्सीजन लंगर में अब एक साथ बीस लोगों को मिल सकेंगी सांसें

Sun, 09 May 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Twenty people can now breath together in oxygen langar

की गई पाइप लाइन की व्यवस्था, बीस प्वाइंट बनाए

विज्ञापन
बरेली। तीन दिन पहले दो बेड से शुरू हुए ऑक्सीजन लंगर में शनिवार तक एक साथ बीस लोगों को ऑक्सीजन देने की व्यवस्था कर दी गई है। टीम की ओर से अब पाइप लाइन की व्यवस्था कर बीस प्वाइंट बना दिए गए हैं।

मॉडल टाउन के श्रीगुरु गोविंद सिंह इंटर कालेज में चल रहे ऑक्सीजन लंगर में रोजाना ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। जिनका ऑक्सीजन स्तर कम है और उन्हें अस्पताल में बेड नहीं मिल पा रहे हैं। तेजपाल सिंह की टीम की ओर से गुरुवार से यहां ऑक्सीजन लंगर की व्यवस्था शुरू की गई थी। पहले दिन दो बेड से शुरूआत की गई। शुक्रवार को बेड की संख्या बढ़ाकर आठ कर दी गई और शनिवार से एक साथ बीस मरीजों को ऑक्सीजन देने की व्यवस्था कर दी गई है। तेजपाल सिंह ने बताया कि यहां आ रहे मरीजों के तीमारदारों के लिए नाश्ते का प्रबंध भी टीम की ओर से कर दिया जाता है। उन्हें मास्क भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed