फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   TTE recovered for berth in Bagh Express

बाघ एक्सप्रेस में टीटीई ने बर्थ के लिए की वसूली

Fri, 30 Jul 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
TTE recovered for berth in Bagh Express
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बरेली। हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस में एक टीटीई ने यात्री से बर्थ के बदले तीन सौ रुपये ले लिए, लेकिन रसीद नहीं दी। दूसरे यात्री ने वीडियो बनाया तो टीटीई ने रसीद दे दी। यात्री ने जंक्शन पर शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन

पीलीभीत के अनिल कुमार हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस से लखनऊ से बरेली आ रहे थे। संडीला स्टेशन से पहले कोच चेक करने पर टीटीई ने एक व्यक्ति को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ लिया। आरोप है कि टीटीई ने उससे तीन सौ रुपये ले लिए, लेकिन रसीद नहीं दी। अनिल कुमार ने इसका वीडियो बना लिया। टीटीई को जब इसका पता चला तो उसने रसीद दे दी। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि बाघ एक्सप्रेस में इज्जतनगर रेल मंडल का चेकिंग स्टॉफ ड्यूटी करता है। शिकायत को मंडलीय अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

32 वैगन की सील टूटी मिली, जांच के आदेश
बरेली। आंवला तेल डिपो में पहुंची वैगन मालगाड़ी में 32 वैगन की सील टूटी मिली। डिपो इंचार्ज ने तेल निकलने की आशंका जताते हुए जंक्शन आरपीएफ और मुरादाबाद डिवीजन के अधिकारियों से शिकायत की। बाद में पता चला कि सील हरियाणा डिपो से ही नहीं लगाई गईं थीं। अब वैगनों से कितना तेल निकला है, यह वैगन अनलोड होने के बाद ही पता चलेगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिसौदिया ने बताया कि तेल कम पाए जाने के बाद ही तेल चोरी होने का पता चलेगा। इधर, मुरादाबाद डिवीजन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed