फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   TTE commits obscene acts with female doctor in Punjab Mail train case registered

बरेली : पंजाब मेल ट्रेन में टीटीई ने महिला डॉक्टर से कीं अश्लील हरकतें, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 May 2021 09:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 13 May 2021 09:27 PM IST
सार

रात तीन बजे ट्रेन धामपुर के पास से गुजर रही थी। महिला डॉक्टर का आरोप है कि टीटीई उसके पास आया और सीट बदलने को कहा। इस बीच मौका पाकर उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

विज्ञापन
TTE commits obscene acts with female doctor in Punjab Mail train case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब मेल के एसी फर्स्ट कोच में सफर कर रहीं बरेली की महिला डॉक्टर से टीटीई ने अश्लील हरकतें कीं। बुधवार रात धामपुर के पास हुई घटना के बाद महिला डॉक्टर की सूचना पर मुरादाबाद में सभी टीटीई की शिनाख्त कराई गई, मगर आरोपी को डॉक्टर नहीं पहचान पाईं। उन्होंने बरेली जीआरपी थाने में अज्ञात

विज्ञापन

टीटीई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बरेली की एक महिला डॉक्टर अमृतसर में प्रैक्टिस करती हैं। बुधवार को वह पंजाब मेल से बरेली आ रही थीं। उनका रिजर्वेशन एसी फर्स्ट कोच में था। रात तीन बजे ट्रेन धामपुर के पास से गुजर रही थी। महिला डॉक्टर का आरोप है कि टीटीई उसके पास आया और सीट बदलने को कहा। इस बीच मौका पाकर उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला के शोर मचाने पर अन्य यात्री जाग गए तो टीटीई चला गया। महिला का कहना है कि थोड़ी देर बाद अन्य टीटीई आए, लेकिन उनमें आरोपी नहीं था। इस बीच महिला ने जीआरपी मुरादाबाद को फोन करके सूचना दी।
विज्ञापन


ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पहुंची तो सीनियर डीसीएम के आदेश पर महिला के सामने ट्रेन के सभी टीटीई की पहचान कराई, लेकिन आरोपी टीटीई को महिला डॉक्टर नहीं पहचान पाईं। करीब दस मिनट रुकने के बाद ट्रेन चल दी। बरेली जंक्शन पर उतरने के बाद महिला ने जीआरपी थाने में अज्ञात टीटीई के खिलाफ तहरीर दी। जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि मुकदमे को नजीबाबाद जीआरपी थाने भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई वहीं से होगी। 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक टीटीई ने श्रमजीवी में सफर कर रही महिला के साथ अश्लील हरकतें की थीं। जिसके बाद टीटीई को संस्पेंड कर दिया गया था।

मुरादाबाद में सभी टीटीई की शिनाख्त कराई गई, लेकिन महिला डॉक्टर ने किसी को पहचानने से इंकार कर दिया। अब जीआरपी की जांच के आधार पर टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- रेखा शर्मा, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed