फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trying to grab land, two brothers demanded extortion of Rs 30 lakh

Bareilly News: जमीन कब्जाने की कोशिश, दो भाइयों ने मांगी 30 लाख रुपये की रंगदारी

Wed, 26 Mar 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Trying to grab land, two brothers demanded extortion of Rs 30 lakh
बरेली। सरकारी जमीन का कूटरचित बैनामा करवाकर शातिर भाइयों ने उसकी चौहद्दी बदलवा दी और डेढ़ सौ मीटर दूर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे। बदले में प्लॉट मालिक से तीस लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। आईजी के आदेश पर बारादरी थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पशुपति विहार निवासी मुस्तफा आदिल ने एक प्लॉट खसरा नंबर 163,169 रवि से खरीदा था। प्लॉट पर इरशाद अहमद, इश्त्याक अहमद कब्जा करने की फिराक में हैं। इरशाद और इश्त्याक ने गाटा संख्या 64 में स्थित सरकारी जमीन का बैनामा कराया था।
विज्ञापन

इस जमीन को खरीदना व बेचना गैरकानूनी है। इस जमीन के बैनामा में फर्जी चौहद्दी डालकर मुस्तफा के प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आए दिन हथियार लेकर प्लॉट पर उत्पात मचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह 30 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। बारादरी थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed