{"_id":"64ee5fab97ca6622b0015d68","slug":"trying-to-capture-the-land-by-being-a-partner-of-land-mafia-bareilly-news-c-4-bly1015-237322-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भूमाफिया का साथी बताकर\nजमीन कब्जाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भूमाफिया का साथी बताकर जमीन कब्जाने की कोशिश
Wed, 30 Aug 2023 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बेशकीमती जमीन पर भूमाफिया के साथी कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। भूमि स्वामी ने आईजी से शिकायत की तो आरोपियों के खिलाफ रिपोई दर्ज कर ली है।
पीलीभीत के जरनैल सिंह और तरसेम सिंह की जमीन पीलीभीत बाईपास पर है। जमीन की देखभाल करने वाले इज्जतनगर कुम्हरा निवासी महेंद्र सिंह हैं। यह जमीन जरनैल सिंह के पिता और तरसेम के पिता ने मिलकर खरीदी थी। पीलीभीत बाईपास बनने के बाद भूमाफिया ने इस पर कब्जा करना शुरू कर दिया। इस जमीन के पीछे सरकारी जमीन पर जसपाल सिंह, जितेंद्र और इरवीन ने कब्जा कर रखा था।
बीडीए ने कुछ दिन पहले जमीन को गुजराल ग्रुप से कब्जा मुक्त कराया था। आरोप है कि जसपाल सिंह, जितेंद्र, इरवीन और इकजोत भूमाफिया घोषित हो चुके अमनदीप बग्गा और रमनदीप बग्गा के साथी हैं। यह लोग धन-बल के जरिये प्लॉट कब्जा करना चाहते हैं। भूमि स्वामियों को जमीन पर निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।