{"_id":"5f8decc28ebc3e8cba6c3df1","slug":"trunk-sewer-line-excavated-at-bareilly-college-intersection-bareilly-news-bly423881759","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज चौराहे पर पहुंची ट्रंक सीवर लाइन की खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज चौराहे पर पहुंची ट्रंक सीवर लाइन की खुदाई
विज्ञापन
पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाले मार्ग पर होती खुदाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज के सामने से पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाला रास्ता हुआ बंद
विज्ञापन
बरेली। जल निगम की सीवर लाइन की खुदाई अब बरेली कॉलेज के सामने चौराहे पर पहुंच गई है, जिसके कारण यहां से पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। नगर निगम कार्यालय की ओर से आने वाले वाहन ही अब पुराने बस अड्डे की ओर जा पा रहे हैं, लेकिन वहां भी अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति है। वहीं कालीबाड़ी में दलदल की स्थिति अभी बरकरार है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह पानी किसी की निजी पाइप लाइन फटने से भर रहा है।
बरेली कॉलेज के सामने चौराहे के दो रास्ते बंद होने से अब यहां जाम की स्थिति भयानक होती जा रही है। यहां से गुजरने वाली रोडवेज बसें अब पटेल चौक से नावल्टी चौराहा होकर आ-जा रही हैं। इस कारण नावल्टी चौराहा भी जाम की जद में आ गया है। नगर निगम कार्यालय के सामने सब्जी मंडी लगने से यहां सुबह के समय सबसे अधिक जाम लग रहा है। ठेली व दो पहिया वाहन भी यहीं आकर फंस जा रहे हैं। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार का कहना है कि चौराहे पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर ही चौराहे पर खुदाई का काम पूरा कर वहां ट्रैफिक खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन