फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trucks parked haphazardly at Faridpur toll, danger of accident

Bareilly News: फरीदपुर टोल पर बेतरतीब तरीके से खड़े हो रहे ट्रक, हादसे का खतरा

Wed, 11 Dec 2024 05:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Trucks parked haphazardly at Faridpur toll, danger of accident
बरेली। बरेली-लखनऊ हाईवे के फरीदपुर टोल पर वाणिज्यकर की चेकिंग के लिए ट्रक रोके जाते हैं। टोल के निकट मुख्य मार्ग पर ट्रक व अन्य वाहन खड़े होने की वजह से हादसे का खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक ने वाहनों को खड़ा होने से रोकने के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बरेली-लखनऊ हाइवे पर हर रोज 16000 से अधिक वाहन खतरे के बीच गुजरते हैं। टोल के दोनों ओर पार्किंग की अनुमति नहीं है, लेकिन वाणिज्यकर विभाग का सचल दल सुबह दस से दोपहर दो बजे तक ट्रकों व अन्य भारी वाहनों को रोक लेते है। तमाम वाहन खड़े होते है तो वाहनों का आवागमन बाधित होता है। टोल का संचालन कर रही फर्म के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक को हालात से अवगत कराया। एनएचएएआई परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि अवैध तरीके से ट्रक व अन्य वाहन खड़े होने से सफर असुरक्षित हो रहा है और हादसे का खतरा है। कई बार टोल प्लाजा वालों ने मना किया, लेकिन वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी नहीं माने। इसे लेकर अब डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

एनएचएआई की ओर से एक बार पहले भी पत्र आया था तब मैंने सचल दल को निर्देश दिए थे कि वाहनों को इस तरह से न खड़ा करें, जिससे जाम लगे। अगर ऐसी समस्या आ रही है तो उसे दिखवाएंगे। टोल के आगे वाहन इसलिए रोकते हैं, क्योंकि वहां पर रफ्तार धीमी होती है और उन्हें रोककर चेकिंग करना आसान होता है। - एचपी राव दीक्षित, अपर आयुक्त जीएसटी, ग्रेड वन
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान गाड़ियों की अवैध पार्किंग से फैलती है अव्यवस्था



बरेली-लखनऊ हाईवे पर स्थित मोहम्मदी टोल प्लाजा के मैनेजर सचिन कुमार का कहना है कि चेकिंग के दौरान तमाम गाड़ियां टोल प्लाजा के निकट खड़ी करा दी जाती हैं। इससे अव्यवस्था फैलती है। नियम यह है कि टोल से 500 मीटर दूरी तक कोई भी वाहन खड़ा न हो, लेकिन जब टोल के निकट जीएसटी चेकिंग होती है तो लेन में आवागमन प्रभावित होता है और ट्रक खड़े होने से हादसे का खतरा रहता है। मोहम्मदी टोल पर 7 दिसंबर को हुए हादसे के बाद एनएचएआई ने सतर्कता दिखाई है। लखीमपुर के डीएम को भी पत्र भेजा गया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed