{"_id":"696d7d0b257d823056004e39","slug":"trucks-and-dumpers-illegally-transporting-minerals-on-the-basis-of-bikes-and-e-rickshaws-bareilly-news-c-4-vns1074-809287-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक और ई-रिक्शा के नंबर पर उप खनिजों का अवैध रूप से ढुलाई कर रहे ट्रक और डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक और ई-रिक्शा के नंबर पर उप खनिजों का अवैध रूप से ढुलाई कर रहे ट्रक और डंपर
विज्ञापन
बरेली। अवैध खनन में लगे ट्रकों-डंपरों पर ऑटो, ई-रिक्शा और बाइकों के नंबर का इस्तेमाल किया जा रहा है। माफिया हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) से भी छेड़छाड़ कर रहे हैं। टोल प्लाजा का स्टाफ परिवहन विभाग को ओवरलोड वाहनों को सूची मुहैया नहीं करा रहा।
इससे परिवहन व खनन विभाग को राजस्व की क्षति हो रही है। बुधवार को बहेड़ी में प्रवर्तन टीम को कुचलने की कोशिश के बाद शुरू हुई जांच में परतें खुल रहीं हैं।
जिले में नैनीताल हाईवे पर दो, दिल्ली, लखनऊ और पीलीभीत हाईवे पर एक-एक टोल प्लाजा हैं। दोहना और खिरिया टोल प्लाजा को छोड़ दें तो अन्य ने सात माह से ओवरलोड वाहनों की सूची परिवहन विभाग को उपलब्ध नहीं कराई है। उत्तराखंड से आने वाले बालू, बजरी भरे ओवरलोड वाहनों को टोल प्लाजा से यूं ही पास कर दिया जाता है।
विज्ञापन
बुधवार की घटना के बाद 37 ओवरलोड ट्रकों, लोकेटरों की तीन कारों को कब्जे में लेने के साथ 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 40-45 वाहन भाग गए थे।
सीसी फुटेज खंगालने पर भागने वाले कई वाहनों पर बाइक और ई-रिक्शा के नंबर प्लेट लगे होने की बात सामने आई है। कई ओवरलोड वाहनों के एचएसआरपी से छेड़छाड़ कर ऑटो और बाइक की नंबर प्लेट लगा दी गई हैं।
यात्री कर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति ने बताया कि टोल प्लाजा ओवरलोड वाहनों की सूची नहीं दे रहे है। अब 24 घंटे के भीतर गुजरने वाले वाहनों की संख्या सहित अन्य डाटा व सीसी कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराने के लिए उनको नोटिस जारी किए जा रहे हैं। संवाद