{"_id":"6557c595f0f70994810c01f9","slug":"truck-stopped-on-suspicion-of-meat-of-protected-animal-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-323-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संरक्षित पशु के मांस के शक में ट्रक को रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संरक्षित पशु के मांस के शक में ट्रक को रुकवाया
Sat, 18 Nov 2023 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। कोलकाता से हड्डियों को भरकर संभल फैक्टरी जा रहे ट्रक को पुलिस ने नेशनल हाईवे पर टिसुआ के पास पकड़ लिया। इसके बाद सरकारी पशु चिकित्सक से जांच करवाकर ट्रक को जाने दिया। दो दिन तक ट्रक खड़े रहने से आसपास के लोगों को बदबू के कारण परेशानी हुई।
पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात गोरक्षकों ने सूचना दी कि एक ट्रक शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रहा है। उसमें संरक्षित पशु का मांस व हड्डियां भरी हुई हैं। पुलिस ने ट्रक को रोककर तलाशी ली और थाने ले गई। चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कोलकाता से संभल जा रहा है, जहां हड्डियों से मुर्गी दाना बनता है। इसमें सिर्फ हड्डियां है मांस नहीं है।
इसके वैध कागजात चालक के पास थे, लेकिन गोरक्षक शक जता रहे थे कि इसमें संरक्षित पशु का मांस है। पशु चिकित्सक नवनीत यादव से जांच कराई गई तो उन्होंने बताया कि सिर्फ हड्डियां ही हैं, लेकिन ये किस जानवर की हैं ये डीएनए टेस्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा। इस दौरान गाेरक्षकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने देर रात चालक शाहबुद्दीन निवासी गांव शेरिया जवाहर थाना टांडा रामपुर को छोड़ दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि पशु चिकित्सक ने बताया कि हड्डियों के ट्रांसपोर्ट पर कोई प्रतिबंध नहीं होता है, इसलिए तस्करा डालकर गाड़ी को रिलीज कर दिया गया। संवाद