{"_id":"68e1880c69ce12e36e0b7ad3","slug":"truck-owner-duped-of-rs-50000-in-the-name-of-insurance-report-filed-bareilly-news-c-4-vns1074-739446-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीमा के नाम पर ट्रक मालिक से 50 हजार ठगे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीमा के नाम पर ट्रक मालिक से 50 हजार ठगे, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर के एजेंट पर रुपये लेकर जाली इंश्योरेंस पॉलिसी देने का आरोप
बरेली। बीमा कंपनी के शाहजहांपुर निवासी एजेंट ने बरेली के ट्रक मालिक से ट्रक के इंश्योरेंस के नाम पर 50 हजार रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद उसको कूटरचित जाली इंश्योरेंस पॉलिसी थमा दी। ट्रक मालिक ने इठज्जतनगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीर बहोड़ा वार्ड नंबर 48 निवासी शकीनउद्दीन का ट्रक बरेली में पंजीकृत है। शकीनउद्दीन की मुलाकात 18 अगस्त 2024 को डेलापीर मंडी में शाहजहांपुर शहर कोतवाली के मोहल्ला बकार जकी नगर छांव कुआं निवासी अनमोल राठौर से हुई। उसने बताया कि वह बीमा कंपनी का एजेंट है और वाहनों का बीमा करता है। उन्होंने अपने ट्रक का बीमा कराने की बात की तो 50 हजार रुपये बताए। उन्होंने अपने ड्राइवर के मोबाइल के जरिये रुपये ट्रांसफर करा दिए। अनमाेल ने उनको यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की 19 अगस्त 2025 तक वैधता वाली पॉलिसी उनको भेज दी। पॉलिसी की मियाद पूरी होने के बाद उन्होंने नई पॉलिसी के लिए कार्रवाई शुरू की तब पता लगा कि जो पॉलिसी उनको दी गई वह जाली है। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। संवाद