फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck hits school bus six students injured in bareilly

Bareilly: घने कोहरे में कॉलेज की दो बसों को ट्रक और डंपर ने मारी टक्कर, छह विद्यार्थी चोटिल

Tue, 12 Dec 2023 10:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 10:15 AM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा इलाके में ट्रक ने केसीएमटी को बस को टक्कर मार दी। ये देख पीछे चल रही बस रुकी तो उससे डंपर टकराया गया, जिससे चीख-पुकार मच गई। हादसे में छह छात्र-छात्राएं घायल हो गए। 

विज्ञापन
Truck hits school bus six students injured in bareilly
हादसे में छात्राएं घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह केसीएमटी की दो बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। घने कोहरे में पहले बिलवा पुल पर चढ़ रही बस को बड़ा बाईपास पर ट्रक ने साइड मार दी, इसी संस्थान की दूसरी बस के ड्राइवर ने हादसा देखकर बस रोकी तो कोहरे में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। यह बस आगे खड़े दूसरे वाहन से टकरा गई। इसमें बैठे छह विद्यार्थी मामूली चोटिल हो गए। घटना के बाद

विज्ञापन

तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। विद्यार्थियों को भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवा दिया, डीएम और एसएसपी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


घटनाक्रम सुबह करीब सवा नौ बजे का है। भोजीपुरा दिशा से छात्र-छात्राओं को लेकर कॉलेज जा रही केसीएमटी की बस बिलवा पुल पर चढ़कर बड़ा बाईपास पर आ रही थी, तभी रामपुर दिशा से आते ट्रक ने इसके अगले हिस्से में टक्कर मार दी। बस में सवार छात्र-छात्राओं को झटका सा लगा और वह उतर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी दौरान झुमका चौराहे से केसीएमटी की ही दूसरी बस बड़ा बाईपास पर आई। इस बस के ड्राइवर ने अपने ही विद्यालय की बस को क्षतिग्रस्त खड़ा देखा तो अचानक बस खड़ी कर आगे देखने चला गया। तभी पीछे से आए डंपर ने इसमें टक्कर मार दी। इससे आगे बढ़ी बस सामने खड़े ट्रक में जा घुसी और आगे-पीछे दोनों ओर से क्षतिग्रस्त हो गई। 

बस में बैठे छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई। सभी चिल्लाते हुए बस से नीचे उतरे। हादसे में छह छात्र-छात्राएं मामूली रूप से घायल हो गए। ड्राइवर व राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। विद्यार्थियों को भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

बड़ा बाईपास की एक लेन पर लगा जाम
कोहरे में वाहनों की भिड़ंत के साथ ही हाइवे पर लंबा जाम भी लग गया। मौके पर इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। फिर भोजीपुरा थाना पुलिस, सीबीगंज पुलिस भी आ गई। नवाबगंज सीओ चमन सिंह चावड़ा मौके पर पहुंचे और क्रेन से वाहनों को हटवाया गया। 

कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। डीएम रविंद्र कुमार व एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी मौका मुआयना किया। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में कोहरे की वजह से हादसा होने की पुष्टि हुई है। विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

ये विद्यार्थी हुए घायल
- वंशिका पुत्री दुर्गेश सक्सेना निवासी केंद्रीय कारागार थाना इज्जतनगर बरेली (एमएससी जंतु विज्ञान द्वितीय वर्ष)
- यशिका पुत्री सुनील निवासी सर्वोदय नगर, सीबीगंज, (बीएससी बायोटेक द्वितीय वर्ष)
- दीपांशी शर्मा पुत्री संदीप शर्मा निवासी कर्मचारी नगर मिनी बाइपास थाना इज्जत नगर (बीकॉम ऑनर्स प्रथम वर्ष)
- स्नेहा शर्मा पुत्री शशिकांत शर्मा निवासी हार्टमैन हनुमान मंदिर, गांधीपुरम बरेली (बीएससी द्वितीय वर्ष)
- सौंदर्या पुत्री जितेंद्र कुमार सिंह निवासी एयरफोर्स गेट नैनीताल रोड (बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष)
- अर्पण पुत्र संदीप अवस्थी निवासी बसंत विहार कॉलोनी, इज्जत नगर जिला बरेली (बायोटेक प्रथम वर्ष)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed