फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck hits bus from behind, one teenager dies

Bareilly News: बस में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, एक किशोर की मौत

Thu, 25 Jul 2024 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Truck hits bus from behind, one teenager dies
मृतक ईशान
भुता। दिल्ली जा रही प्राईवेट बस में पीछे से ट्रक की टक्कर लगने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।बीसलपुर-बरेली मार्ग पर ग्राम दौलतपुर मोड़ के पास यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली में अस्पताल के लिए भेज गया है, जिसमें मां-बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार रात 9:30 बजे पुवाया से प्राइवेट बस सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। उसी समय रास्ते में बीसलपुर-बरेली मार्ग पर ग्राम दौलतपुर मोड़ के पास पीछे से ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस में बैठीं सवारियों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में बस चालक व क्लीनर भी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसे में ग्राम नारायनपुर थाना पुवायां के 14 वर्षीय ईशान पुत्र शकील की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ में पिता शकील व बहन खुसाना को भी हल्की चोंटें आई हैं। पुलिस ने मृतक ईशान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम पड़ोरा थाना पुवाया की गुड्डी देवी पत्नी दिलशाद व उनकी बेटी सोनी, शबनम, अफजल, मुस्कान आदि घायलों को भी बरेली अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। पुलिस ट्रक चालक व बस चालक की तलाश कर रही है। संवाद

मृतक ईशान

मृतक ईशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed