{"_id":"696d7c02abbde3499900aa47","slug":"truck-full-of-suspicious-animal-skin-caught-in-mirganj-investigation-started-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3964-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मीरगंज में संदिग्ध पशुओं की खाल से भरा ट्रक पकड़ा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मीरगंज में संदिग्ध पशुओं की खाल से भरा ट्रक पकड़ा, जांच शुरू
विज्ञापन
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर रविवार की शाम गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रामपुर से बरेली की ओर संदिग्ध पशुओं की खाल से भरा ट्रक पकड़ लिया। मीरगंज कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, गो रक्षा दल रामपुर से जुड़े अंकित कुमार जोशी ने तहरीर दी है।
गो रक्षा दल संगठन रामपुर के अंकित कुमार जोशी व अमित दिवाकर ने मीरगंज कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार शाम गो रक्षा दल रामपुर के कार्यकर्ताओं को रामपुर से बरेली की ओर एक ट्रक में संदिग्ध पशुओं की खाल भर कर जे जाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने पीछा करते हुए मीरगंज कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर संदिग्ध ट्रक को रोक लिया।
प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि ट्रक रामपुर से कानपुर के लिए जा रहा था, जिसमें पशुओं की खालें लदी हुई हैं। इसकी जांच पशु चिकित्साधिकारी के माध्यम से कराई जा रही है। पशु चिकित्सक की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद