{"_id":"66591f1c6b88a0d2a1070da6","slug":"truck-filled-with-sand-and-gravel-overturns-helper-dies-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102177-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेता बजरी से भरा ट्रक पलटा, हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेता बजरी से भरा ट्रक पलटा, हेल्पर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरनियां। देवरनियां थाना अंतर्गत बरेली-नैनीताल हाईवे पर कनमन के पास बृहस्पतिवार देर शाम रेता-बजरी से भरा ट्रक पलट गया, जिसमे हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप रूप से घायल हो गया।
थाना व कस्बा भमोरा निवासी 18 वर्षीय कमल बाबू ट्रक पर हेल्पर का कार्य करते थे। वह और चालक धर्मपाल रुद्रपुर से रेता-बजरी लेकर बदायूं जा रहे थे। इस दौरान कनमन गांव के पास हाईवे पर अचानक ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से हेल्पर कमल बाबू उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जेब में रखे कागजात की मदद से मृतक व घायल के परिजनों को सूचना दी तो उनके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक पलटने से अवरुद्ध हुए आवागमन को सुचारू कराया। संवाद
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
फरीदपुर। सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
फरीदपुर क्षेत्र के जोदपुर गांव निवासी गया प्रसाद (20) विगत 26 मई को नरियावल से काम कर बाइक से घर जा रहे थे। फरीदपुर नगर में भूरे खां गोटिया के सामने बाईपास पर पीछे से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई, जिससे वह हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उनकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद
ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत
झज्जर। पाटोदा गांव के पास ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हाे गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान बरेली निवासी 27 वर्षीय सतबीर के रूप में हुई है।
सतबीर पाटोदा गांव के पास स्थित मनोज पोल्ट्री फार्म में मजदूरी करते थे। वह पोल्ट्री फार्म से पाटोदा गांव में ट्रैक्टर पर सवार होकर सामान लेने जा रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से सड़क हादसे के शिकार हो गए। माछरौली थाने के जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पाटोदा गांव के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई सूरजपाल के बयान पर इक्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए मृतक का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद