फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tripping throughout the day in the areas of Kila sub-centre, faults could not be rectified

Bareilly News: किला उपकेंद्र के इलाकों में दिनभर ट्रिपिंग, ठीक नहीं हो सके फॉल्ट

Sun, 26 Jan 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Tripping throughout the day in the areas of Kila sub-centre, faults could not be rectified
बरेली। बिजली निगम के नई व्यवस्था लागू होने के बाद फाल्ट समय से ठीक नहीं हो पा रहे। शनिवार को किला उपकेंद्र के इलाकों में दिनभर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। शिकायतों के बाद भी शाम तक फाल्ट ठीक नहीं हो सके। ब्रेक डाउन होने के कारण कैंट उपकेंद्र के इलाकों में भी उपभोक्ताओं को तीन घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

किला उपकेंद्र के बाकरगंज और हुसैन बाग में बिजली के खंभे लगाने के कारण दिनभर बिजली गुल रही। उपकेंद्र के फीडर नंबर पर टू फेस ने उपभोक्ताओं की समस्या को बढ़ा दिया। इसके अलावा जामा मस्जिद, केला बाग, खन्नू मोहल्ला, मलूकपुर, जसौली में भी उपभोक्ता लोकल फाल्टों के कारण परेशान हुए।
विज्ञापन

जखीरा और कटघर में दिनभर बिजली गुल रही। शाम को छह बजे आपूर्ति चालू हुई और एक घंटे बाद फिर से बिजली गुल हो गई। इससे नाराज कई उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए। यहां बताया गया कि एक ही लाइनमैन होने के कारण फाल्ट ठीक होने में देरी लग रही है। राधेश्याम काॅलोनी में ट्रांसफार्मर पर काम के कारण पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। कैंट उपकेंद्र में प्लैश ओवर होने के कारण उपभोक्ताओं ने तीन घंटे कटौती झेली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed