{"_id":"68aa343506de4cf89d04b3e4","slug":"tripping-happened-throughout-the-day-supply-stopped-due-to-cable-cut-near-super-city-bareilly-news-c-4-vns1074-710568-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिनभर हुई ट्रिपिंग, सुपर सिटी के पास केबल कटने से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिनभर हुई ट्रिपिंग, सुपर सिटी के पास केबल कटने से आपूर्ति ठप
विज्ञापन
बरेली। लगातार कराए जा रहे सुधार कार्यों के बीच ट्रांसफार्मरों में खराबी, केबल कटने और फ्यूज उड़ने के कारण शनिवार को भी शहर के लोगों ने बिजली कटौती व ट्रिपिंग की समस्या झेली। जांच में पता चला सुभाषनगर के गणेशपुरम में 650 केवी के ट्रांसफार्मर में तेल कम हो गया है। केबल भी क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में मरम्मत न होने से यहां कभी भी बिजली संकट गहरा सकता है।
शनिवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से खोदाई के दौरान सुपर सिटी के पास भूमिगत केबल कटने से तीन घंटे तक बिजली गुल रही। संजयनगर और डेलापीर में ट्रांसफार्मर का फेस उड़ने से ट्रिपिंग होती रही। सिविल लाइंस और कुतुबखाना क्षेत्र में भी लोकल फॉल्ट के कारण बार-बार ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। शाम के समय रामपुर गार्डन में भी फॉल्ट के कारण बत्ती गुल हो गई। सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के खुर्रम गौटिया में फॉल्ट की वजह से शाम चार से छह बजे तक कटौती की गई। सिविल लाइंस, चौपुला और लोहिया में ट्रांसफार्मर में खराबी होने से तीन घंटे तक कटौती की गई। यहां दिन भर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
शाहदाना उपकेंद्र के कुछ इलाकों में बिना पूर्व सूचना आरडीएसएस योजना के तहत काम कराए गए। इससे कई इलाकों में चार घंटे तक कटौती की गई। सीबीगंज की छोटी स्टेट कॉलोनी में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रही। सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, किला और कोहाड़ापीर, जगतपुर, महानगर उपकेंद्र के इलाकों में भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- --
हरूनगला उपकेंद्र से आज पांच घंटे तक कटौती
- हरूनगला उपकेंद्र से रविवार को पांच घंटे तक कटौती की जाएगी। उपकेंद्र के कई इलाकों में तीन दिन से समस्या बनी हुई है। रविवार को उपकेंद्र के 11 केवी टीपीनगर फीडर की लाइन को बदलने का काम किया जाएगा। इस दौरान फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।