फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Triple talaq law for Muslim women then why silence on daughters of Karnataka: Owaisi

तीन तलाक कानून मुस्लिम महिलाओं के लिए तो कर्नाटक की बेटियों पर खामोशी क्योंः ओवैसी

Fri, 11 Feb 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq law for Muslim women then why silence on daughters of Karnataka: Owaisi
Triple talaq law for Muslim women then why silence on daughters of Karnataka: Owaisi
बरेली। ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक का हिजाब मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री पर तंज कसा। कहा, अपने भाषण में तीन तलाक कानून वह मुस्लिम महिलाओं की भलाई के लिए लाने की बात कहने वाले प्रधानमंत्री अब हिजाब के मुद्दे पर खामोश क्यों हैं।
विज्ञापन

ओवैसी बृहस्पतिवार को राधा-माधव स्कूल से सटे मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि देश का संविधान हर किसी को अपने मनपसंद कपड़े पहनने, खाने और रहने की इजाजत देता है। हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा है लेकिन उसे विवादित बनाया जा रहा है। यह कहते हुए सपा को भी घेरा कि एआईएमआईएम के अलावा इस मुद्दे पर कोई पार्टी नहीं बोली।
विज्ञापन

एआईएमआईएम अध्यक्ष ने मॉब लिंचिंग समेत मुसलमानों की तमाम समस्याओं को उठाते हुए कहा कि वोट देने के बावजूद सपा-बसपा ने मुसलमानों के साथ इंसाफ नहीं किया। अखिलेश भाजपा का डर दिखा कर मुस्लिम वोट लेना चाहते हैं लेकिन अब मुस्लिम नौजवान डरने वाले नहीं हैं। अब उत्तर प्रदेश के हालात यह है कि जिसकी आवाज होगी, उसका ही काम होगा। अब वह दरी बिछाने का काम नहीं करेंगे, बल्कि अपना हिस्सा लेंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या सपा और बसपा में कोई अल्पसंख्यक नेता नजर आता है। भाजपा तो अल्पसंख्यक को टिकट भी नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी ने कहा कि भाजपा विकास की बात करती है लेकिन अस्पताल और स्कूल तक नहीं बनाए। अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के 45 मुस्लिमों के टिकट काट दिए। सपा को लगता है मुसलमान और कहीं नहीं जाएगा। सपा 2014 में भाजपा को नहीं रोक पाई तो क्या इस बार रोक पाएगी। अखिलेश मुसलमानों को आरक्षण देने का वादा भूल गए, अब ई-रिक्शा देने के बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed